-->
r

Terhubung

Translate

धारदार हथियार से युवक की हत्या

धारदार हथियार से युवक की हत्या

       धारदार हथियार से युवक की हत्या
 
रतलाम । जिले के ग्राम बोरदा में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव घर से कुछ दूर स्थित नाले के पास फेंक दिया गया। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे पाए गए। वहीं उसके घर खून लगी कुल्हाड़ी मिली है और घर की दीवार पर खून के धब्बे भी पाए गए। 

परिजन के अनुसार 32 वर्षीय भीमसिंह चरपोटा पिता मनोहर चरपोटा ग्राम बोरदा सात भाइयों में सबसे बड़ा है। वह गांव में पत्नी ललिता, 12 वर्षीय पुत्री व सात वर्षीय पुत्र के साथ अलग रहता है और खेती करता है। उसके दो छोटे भाई अनिल व सुनील पिता के साथ उसके घर से करीब आठ सौ फीट दूर नाले के दूसरी तरफ रहते हैं। वहीं छोटा भाई केसरसिंह, श्यामलाल, रकमलाल व ईश्वर भीमसिंह के घर से 300 से 400 फीट दूर अलग-अलग स्थित घरों में रहते हैं। भीमसिंह चरपोटा 01 सितंबर 2026 की दोपहर करीब तीन बजे बाद से लापता था। परिजन ने फोन कॉल किए तो उसका फोन बंद मिला। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इसी बीच 02 सितंबर की सुबह भीमसिंह उसके घर से करीब 200 फीट दूर स्थित नाले के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके शव पर मक्का की कटी हुई फसल पड़ी हुई थी। खबर फैलने पर परिजन व गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी।

मृतक भीमा के काका भीमसिंह पिता रंगजी ने पुलिस को बताया कि ललिता से शाम को उन्होंने पूछा तो उसने कहा था कि वे दानपुर गए हैं। शंका होने पर रात करीब नौ बजे ललिता से पूछा की भीमा दानपुर से आया है या नहीं तो उसने कहा कि नहीं आया है। आज सुबह सवजी मईड़ा ने बताया कि भीमा नाले के पास मरा हुआ पड़ा है। उसकी पत्नी ललिता को तलाश किया गया तो पता चला कि वह घर से गायब है। शंका है कि घर में हत्या कर रस्सी से पैर बांधकर लाश नाले के पास फेंक गई है। उसके घर में कई जगह तथा पलंग पर खून के धब्बे लगे हैं, वहीं ढालिए में खून लगी कुल्हाड़ी भी रखी हुई थी। केसरसिंह ने बताया कि भाभी सुबह हमारे साथ भीमा को तलाश रही थी लेकिन लाश मिलने के बाद वह जंगल में कहीं भाग गई। पुलिस ने भी आसपास तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। शंका है कि उसने ही भीमा की हत्या की है। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।




0 Response to "धारदार हथियार से युवक की हत्या"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

इस्लाम में दिखावा एक गंभीर गुनाह

      इस्लाम में दिखावा एक गंभीर गुनाह                                        डेस्क रिपोर्ट । इस्लाम में दिखावा (रियाकारी) को एक...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article