ट्रैक्टर की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत
डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के समीप हातोद क्षेत्र मे ट्रैक्टर की टक्कर से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल के फेयरवेल में शामिल होने जा रहा था, तभी पालिया के समीप तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। छात्र की मौत के खबर पता चलने के बाद फेयरवेल में शामिल विद्यार्थी मायूस हो गए।
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विष्णु सोनगरा को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, ग्रामीणों में रोष छा गया और वे हातोद थाने पहुंचे व आक्रोश जताने लगे। पुलिस अफसरों ने समझाईश देकर ग्रामीणों को उनके घरों तक पहुंचाया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
