9 दिन बाद भी नहीं मिला मासूम
गुरुवार, 16 जुलाई 2026
Comment
9 दिन बाद भी नहीं मिला मासूम बालक
जवाबदार मोन
मंदसौर। 5 जुलाई से लापता मासूम अहमद रज़ा का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परेशान परिजनों ने अब गुमशुदगी के पोस्टर छपवाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाना शुरू कर दिए हैं और लोगों से बच्चे की तलाश में मदद की अपील के बाद प्रशासन से गुहार लगाकर थक चुके हे।
परेशान परिवार ने आज मंदसौर के गांधी चौराहा पर लापता मासूम अहमद रज़ा को जल्द ढूंढने की मांग को लेकर गांधी चौराहे पर धरना दिया जा रहा है परिजन, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने हाथों में मासूम की तस्वीर लेकर जल्द से जल्द उसकी तलाश करने और मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की।
आखिर इतने दिन बीत जाने के बाद भी मासूम अहमद रज़ा कहां है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। परिजन लगातार उम्मीद लगाए बैठे हैं। अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से अपील है कि मासूम की तलाश के लिए हर संभव प्रयास तेज किए जाएं, ताकि बच्चे को जल्द से जल्द सुरक्षित घर पहुंचाया जा सके।
0 Response to " 9 दिन बाद भी नहीं मिला मासूम "
एक टिप्पणी भेजें