-->
r

Terhubung

Translate

पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत

पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत

 

               पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों का हंगामा

                                         

डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के दतिया में पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे सभी लोग भागने लगे। भागते समय एक व्यक्ति कुएं में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। आपको बता दें की पुलिस जुआ पकड़ने के लिए गई थी। जैसे ही पुलिस को देखा जुआरी भागने लगे। इस दौरान एक व्यक्ति कुएं में गिरा और उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला थरेट थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थरेट गांव में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को कई लोग जुआ खेलते हुए दिखे। इस दौरान पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे सभी लोग भागने लगे। भागते समय एक व्यक्ति कुएं में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस को गांव से खदेड़ दिया। साथ ही थरेट में चक्का जाम लगा दिया। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

 

 

0 Response to "पुलिस कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

संसद पर युवाओं का हल्लाबोल....

                  चलो संसद मार्च पर         युवाओं ने दिखाई अपनी ताकत दिल्ली। के जंतर-मंतर पर सोमवार सुबह से भारी भीड़ जुट गई। ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article