-->
r

Terhubung

Translate

तापमान में गिरावट के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन

तापमान में गिरावट के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन

                                       तापमान में गिरावट के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन

                                       

रतलाम। पहाड़ों में हुई भारी बर्फबारी के कारण लगातार तापमान में गिरावट के चलते सभी शासकीय स्कूलों का संचालन समय में 10:30 बजे से किया गया है। जिले के अशासकीय और सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल प्राचार्य और संचालक बच्चों की सेहत के मद्देनजर अपने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर सकते हैं। आगामी दिनों में तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है।

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन करने के सुझाव दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि बच्चों की सेहत के मद्देनजर शीत ऋतु की अधिकता को देखते हुए अपने स्तर पर अपने विद्यालय का संचालन करें, ताकि ठंड का असर उनकी सेहत पर ना हो।

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक अभी कुछ दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। 17 दिसंबर को 25.2 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 दिसंबर को अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 19 दिसंबर को अधिकतम 24.2 और न्यूनतम 10.2 दर्ज किया गया। ठंडी हवा भी चल रही है। घर में भी स्वेटर पहननें की स्थिति बन रही है।

                                                                    


0 Response to "तापमान में गिरावट के चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

   कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ  खोल मोर्चा   डेस्क रिपोर्ट । NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर कांग...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article