नशे में भाई ने भाई का बहाया खून
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Comment
नशे में भाई ने भाई का बहाया खून
रतलाम। लक्ष्मण पुरा क्षेत्र में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर कपड़े धोने की मोगरी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई की इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गईजानकारी के अनुसार, लक्ष्मण पुरा क्षेत्र में रहने वाले दो भाइयों—त्रिलोकचंद महावर और विमल महावर के बीच आधी रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों भाई शराब के नशे में थे। विवाद बढ़ने पर बड़े भाई त्रिलोकचंद ने घर में रखी कपड़े धोने की मोगरी उठाकर छोटे भाई विमल के सिर पर दे मारी। सिर पर गंभीर चोट लगने से विमल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद विमल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। लेकिन इंदौर में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह विमल ने दम तोड़ दिया।
हत्या की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर हमले में इस्तेमाल की गई मोगरी को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घरेलू विवाद में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई पर हमला करने का मामला सामने आया है, जिसमें घायल की मौत हो गई है।
0 Response to "नशे में भाई ने भाई का बहाया खून"
एक टिप्पणी भेजें