-->
r

Terhubung

Translate

दर्दनाक हादसा - टक्कर के बाद बस में लगी आग , 12 की मौत

दर्दनाक हादसा - टक्कर के बाद बस में लगी आग , 12 की मौत

                                    टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की जलने से मौत

                                     

डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के गुना जिले में बुधवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया  डंपर और बस की टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कई यात्री जल गए। 12 लोगों की जलने से मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो 11 शव निकाले जा चुके हैं। एसपी विजय खत्री ने भी इसकी पुष्टि की है। बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल लगाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में बस गुना से आरोन की तरफ जा रही थी। रात करीब साढ़े 8 बजे गुना जिले में डंपर से टकराने के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो 12 लोगों की आग में जिंदा जलने से मौत हो गई। कई लोग घायल हुए हैं। आसपाल के लोगों ने जान जोखिम में डालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। आरोप लगाया जा रहा है कि गुना और आरोन से घटना के एक घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं पहुंची थी। बस में आग लगने की घटना के बाद मौके पर जाम के हालात बन गए। पुलिसकर्मी लोगों की भीड़ हटाते रहे।

 

0 Response to "दर्दनाक हादसा - टक्कर के बाद बस में लगी आग , 12 की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

   कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ  खोल मोर्चा   डेस्क रिपोर्ट । NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर कांग...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article