-->
r

Terhubung

Translate

युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने

युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने

                                             युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने

                                                  


डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तालाब में से एक युवक शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचाया है।। मृतक पेशे से ताला चाबी बनाने का काम करता था उसका विवाद क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों से चल रहा था और ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है  कि उन्होंने इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने पूरे मामले की काफी बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर के पास का है। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकाश नगर पक्षी विहार के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग पर खून देखा गया है  सूचना मिलते ही द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब में से एक युवक शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए इंदौर के जिला अस्पताल पहुंचाया है। वही जब युवक के बारे में जानकारी निकाली गई तो युवक का नाम सुनील सामने आया है। मृतक पेशे से ताला चाबी बनाने का काम करता था उसका विवाद क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों से चल रहा था और ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि उन्होंने इस पूरे हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है।

0 Response to "युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार

                        अवैध पिस्टल , जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार                                                          ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article