युवक की नृशंस हत्या, जांच शुरू
मंगलवार, 4 अगस्त 2026
Comment
युवक की नृशंस हत्या, जांच शुरू
जावरा। गांव सिंदूरकिया में एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। युवक का शव सुबह ग्राम सिंदूरकिया में ही मिडिल स्कूल के पीछे रास्ते के किनारे पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या बहुत क्रूर तरीके से की गई है। उसके गले को रेतने के साथ ही शरीर पर भी नुकीले हथियार से कई गंभीर वार किए गए है। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही बड़ावदा थाना और हाटपिपल्या चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मौका पंचनामा बनाने के साथ ही हत्यारों की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है। कारण अभी सामने नहीं आए हैं, चश्मदीद के अनुसार मृतक की पहचान साहिल खान 20 के रूप में हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर थाना प्रभारी संतोष चौरसिया, चौकी प्रभारी चंद्रशेखर डिगा है सहित पुलिसबल मौजूद है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
0 Response to " युवक की नृशंस हत्या, जांच शुरू"
एक टिप्पणी भेजें