-->
r

Terhubung

Translate

  ईश्वर निकला हत्या का आरोपी

ईश्वर निकला हत्या का आरोपी

               ईश्वर निकला हत्या का आरोपी
जावरा। बड़ावदा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब छह माह पुराने छेड़छाड़ के मामले की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार 4 अगस्त को हाटपिपलिया चौकी क्षेत्र के ग्राम सिंदुरकिया स्थित मिडिल स्कूल के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान शहनवाज उर्फ साहिल निवासी सिंदुरकिया के रूप में की। घटनास्थल के निरीक्षण में धारदार हथियार से हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले। पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साइबर तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की। मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे घटना के करीब 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि लगभग छह माह पहले मृतक पर आरोपी की दूर की रिश्तेदार से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था, जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार मृतक इस घटना का गांव में बार-बार जिक्र करता था, जिससे आरोपी नाराज था। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से कई वार कर शहनवाज की हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी ईश्वर 19 निवासी ग्राम सिंदुरकिया, थाना बड़ावदा को गिरफ्तार किया है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।





0 Response to " ईश्वर निकला हत्या का आरोपी"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

ईश्वर निकला हत्या का आरोपी

                ईश्वर निकला हत्या का आरोपी जावरा। बड़ावदा पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्त...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article