-->
r

Terhubung

Translate

कांग्रेस की सभी इकाई तत्काल प्रभाव से भंग

कांग्रेस की सभी इकाई तत्काल प्रभाव से भंग

पार्टी की सभी इकाई तत्काल प्रभाव से भंग 

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश, जिला, शहर, ब्लॉक तथा अन्य सभी स्तरों पर कार्यरत पार्टी के सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी समस्त इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह निर्णय व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन अभियान के तहत लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले ने बताया कि यह निर्णय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी के मार्गदर्शन में चल रही संगठनात्मक पुनर्संरचना प्रक्रिया के तहत लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का मानना है कि इस पुनर्गठन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा, नई कार्य संस्कृति विकसित होगी तथा जवाबदेही बढ़ेगी। यह अभियान कांग्रेस के देशव्यापी संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जनता के बीच सक्रिय और मजबूत संगठन तैयार करना है।

0 Response to "कांग्रेस की सभी इकाई तत्काल प्रभाव से भंग "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

       दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास  रतलाम। लगभग 5 वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में आरो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article