ला परवाह प्रशासन, बे लगाम जनता
ला परवाह प्रशासन, बे लगाम जनता
रतलाम। कुछ सालों से राजनीति का स्तर इतना गिरा हे, कि नेताओं के तौर तरीके की वजह से प्रशासन ओर जनता के बीच आए दिन किसी न किसी मामले में बहस बाजी बद सुलूकी देखी जा सकती हे, ऐसा ही मामला आज डोसीगांव मल्टी का विवाद को लेकर देखा गया। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास योजना मल्टी के रहवासियों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया है। महू नीमच रोड़ पर कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी नगर निगम के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इधर डोसी गांव मल्टी को खाली कराने पहुंचे निगम प्रशासन और पुलिस अमले का जबर्दस्त विरोध हुआ। पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने नोटिस फाड़कर निगम आयुक्त को नौकरी खा जाने की धमकी दी।
मल्टी रहवासी सड़क पर
डोसीगांव मल्टीवासी रिमझिम बारिश में भी सड़क पर बैठे रहे और नगर निगम के विरोध में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान मुख्य कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर दिया गया। यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक ओर 208 घरों के निवासी सड़क पर हैं तो दूसरी ओर प्रशासन भी परेशान है।
आपकी नौकरी खा जाऊंगा
इस बीच डोसीगांव मल्टी में हंगामा जारी है। मल्टी को खाली कराने पहुंचे निगम प्रशासन और पुलिस अमले का लोगों ने विरोध किया। इसी दौरान पूर्व महापौर पारस सकलेचा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निगम आयुक्त के हाथ से नोटिस छीनकर फाड़ दिए और कहा कि एकतरफा कार्रवाई कर रहे हो, आपकी नौकरी खा जाऊंगा। मौके पर तनाव के बाद पुलिस ने हालात संभाले।
0 Response to " ला परवाह प्रशासन, बे लगाम जनता"
एक टिप्पणी भेजें