-->
r

Terhubung

Translate

मृतक के परिजनों ने शव रख थाने को घेरा

मृतक के परिजनों ने शव रख थाने को घेरा

                                        मृतक के परिजनों ने नामली थाने के सामने किया प्रदर्शन 

                                           


डेस्क रिपोर्ट। नामली थाने के पंचेड़ गांव में 23 वर्षीय युवक की चाकू मार कर हत्या के मामले में मृतक के परिजनों ने आज नामली थाने के सामने प्रदर्शन किया है। परिजन नामली थाने के बाहर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर तोड़े जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। करीब 2 घंटे तक थाने के सामने प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर मन अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने को तैयार हुए।। हत्या पुरानी रंजिश में गांव के ही तीन युवकों द्वारा किया जाना बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

दरअसल सोमवार शाम पंचेड़ गांव के युवक आबिद हुसैन की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नामली थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गांव में शांति बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई थी इसके बाद आज पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक के शव को नाम ली पुलिस थाने के सामने लेकर पहुंचे और शव सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए

 

0 Response to "मृतक के परिजनों ने शव रख थाने को घेरा "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

ला परवाह प्रशासन, बे लगाम जनता

     ला परवाह प्रशासन, बे लगाम जनता रतलाम। कुछ सालों से राजनीति का स्तर इतना गिरा हे, कि नेताओं के तौर तरीके की वजह से प्रशासन ओ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article