सुप्रीम आदेश के बाद SIT एक्शन में
उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों- डीआईजी सोमेन वर्मा और अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के नेतृत्व में काम कर रही एसआईटी ने मामले से जुड़े संदिग्धों और मुख्य आरोपियों के रिश्तेदारों सहित लगभग 200 लोगों को औपचारिक नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी की गहराई से पड़ताल कर रही एसआईटी अब केवल मुख्य आरोपियों तक सीमित नहीं है। यूपी पुलिस की विशेष टीम बैंकों के वित्तीय लेनदेन, दान की रसीदों और मंदिर ट्रस्ट से जुड़े संबंधित दस्तावेजों का सूक्ष्मता से भौतिक और डिजिटल सत्यापन कर रही है।
एसआईटी अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की मंशा के अनुरूप पूरे मामले की पारदर्शिता और निष्पक्षता से जांच की जा रही है। सभी भौतिक साक्ष्य और वित्तीय साक्ष्य एकत्र करने के बाद निर्धारित समय के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
0 Response to " सुप्रीम आदेश के बाद SIT एक्शन में"
एक टिप्पणी भेजें