-->
r

Terhubung

Translate

बाढ़ में फंसे 3 लोगों का रेस्क्यू................

बाढ़ में फंसे 3 लोगों का रेस्क्यू................

                                गर्भवती महिला और दो अन्य को हेलीकॉप्टर से बचाया

                                     

डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन में तीन दिनों से हो रही अतिवृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में अब बाढ़ की स्थिति बन गई है और इसका नतीजा बड़नगर क्षेत्र के ग्राम सेमलिया में देखने को मिला। यहां ना तो नाव पहुंच सकती है और ना ही कोई अन्य साधन। यहां फंसे एक परिवार को बचाने के लिए कलेक्टर ने रेस्क्यू अभियान चलाया और एयर फोर्स का हेलीकॉप्टर मंगाया तथा परिवार के लोगों की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार बड़नगर क्षेत्र का सेमलिया गांव जल भराव के कारण टापू बन गया है और यहां 5 किलोमीटर तक पहुंचने का कोई साधन नहीं है, क्योंकि आसपास नदी है। इस बात की कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को सूचना मिली और पता चला कि गांव में एक गर्भवती महिला सहित एक अन्य ग्रामीण फंसा हुआ है। गर्भवती स्त्री की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने एयरफोर्स से तत्काल हेलीकॉप्टर मंगवाया। कुछ घंटे में हेलीकॉप्टर पहुंचा और यहां से गर्भवती स्त्री तथा एक अन्य ग्रामीण को रेस्क्यू किया। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने इन लोगों को बचाने के लिए नागपुर से वायु सेवा का MI17V5 हेलीकॉप्टर मंगवाया था जिसके माध्यम से बारिश में फैंसी गर्भवती महिला और दो अन्य लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया।

0 Response to "बाढ़ में फंसे 3 लोगों का रेस्क्यू................"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

कांग्रेस की सभी इकाई तत्काल प्रभाव से भंग

पार्टी की सभी इकाई तत्काल प्रभाव से भंग  भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article