-->
r

Terhubung

Translate

नाले में कार सहित चार युवक बहे, 2 लापता , 2 को बचाया

नाले में कार सहित चार युवक बहे, 2 लापता , 2 को बचाया

                                     नाले में कार सहित चार युवक बहे, 2 लापता , 2 को बचाया

                                       

डेस्क रिपोर्ट। झाबुआ से एक बड़ी दुखद खबर रही है। जहां उफनते नाले में कार सहित चार युवक बह गए। जिनमें से दो लोगों को बचा लिया गया। वहीं एक युवक का शव बरामद किया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। जिन दो युवकों को बचाया था वह मौके से भाग निकले। ये सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जातें है।

जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केसरिया नाले की है। शुक्रवार को चार युवक एक कार क्रमांक UP 78 GT 6264 से उफनता हुआ केसरिया नाला पार कर रहे थे तभी वाहन पानी में बह गया था। ग्रामीणों के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। जिसमें से दो को बचा लिया गया हैं, जबकि 2 लापता है । जिन दो युवकों को बचाया था वह मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अगम जैन, कल्याणपुरा थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया, अंतरवेलिया चौकी प्रभारी मुकेश वर्मा और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जब नाले का पानी कम हुआ तो सोमवार सुबह एक युवक का शव नजर आया। फिलहाल दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बताए जा रहे हैं।

0 Response to "नाले में कार सहित चार युवक बहे, 2 लापता , 2 को बचाया"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

क्रेडिट कार्ड की उपयोगिता

         क्रेडिट कार्ड के फायदे ओर नुकसान                                डेस्क रिपोर्ट । आज के समय में क्रेडिट कार्ड केवल भुगतान...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article