-->
r

Terhubung

  दुकानों में लगी आग, कोई जनहानि नही

दुकानों में लगी आग, कोई जनहानि नही

           दुकानों में लगी आग, कोई जनहानि नही

रतलाम। सैलाना रोड बरबड़ के समीप विधायक सभागृह के पास बनी दुकानों में आज करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, इस आगजनी में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. सूचना मिलते ही अग्निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा। करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे विधायक सभागृह के समीप रतलाम सैलाना मुख्य मार्ग पर महाशक्ति शक्ति ऑटोमोबाइल पार्ट्स नामक देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. इस आगजनी ने पास की एक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने जब दुकानों में से आग की लपटें उठती देखी तो उन्होंने फायर ब्रिगेड संपर्क करने की कोशिश की लेकिन फोन नही लगने पर आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। आगजनी की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

0 Response to " दुकानों में लगी आग, कोई जनहानि नही"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

करंट लगने पर पुलिसकर्मी की मौत

       करंट लगने पर पुलिसकर्मी की मौत रतलाम । मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ घर में रखे लोहे के कूलर से काम करते समय ...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article