-->

Translate

सोमवार, 6 फ़रवरी 2023

फिरौती के लिए छह साल के बच्चे की हत्या

        फिरौती के लिए छह साल के बच्चे की हत्या 
डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के पास महू के किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर में साढ़े छह साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के दोनों ही मुख्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार करीब छह बजे हर्ष चौहान गायब हो गया था। घर वाले बच्चे की तलाश करने लगे। तभी रात आठ बजे फिरौती का फोन आया, जिसमें चार करोड़ की फिरौती की मांग की गई। स्वजनों ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिलने पर टीम गांव में पहुंची। इसके साथ ही सीसीटीवी भी खंगाले जिसमें एक सीसीटीवी में जितेंद्र के बुआ का लड़का बच्चे के साथ जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने रितेश से पूछताछ की जिसमें उसने दूसरे आरोपित विकास के बारे में बताया। उसने कहा कि हर्ष को विकास को सौंप दिया था। इसके बाद पुलिस ने रितेश की तलाश की। करीब रात दो बजे विकास पकड़ में आया। रितेश ने पुलिस को बताया कि हर्ष की हत्या कर शव को चोरल के बाइग्राम की पुलिया के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीण पुलिस एसपी ने बताया कि हमें सूत्रों से अपहरण की जानकारी मिली थी। इसके बाद हमने फिरौती के लिए फोन से नंबर को ट्रेस किया। नंबर एक दिन के लिए ही एक्टिव था। इसके बाद सीसीटीवी में हमें पहले आरोपित रितेश (20) के बारे में पता चला। उससे दूसरे आरोपित विकास (24) के बारे में बताया। विकास ने बच्चे के मुंह पर टेप लगाकर गला घोंटकर हत्या की हे।

Featured post

बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन

  बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर ज्ञापन   जावरा ।  शहर में लगातार बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद  ने नग...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article