-->

Translate

सोमवार, 14 मार्च 2022

युवक की पिटाई के आरोप में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

                                              वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

                                     

इंदौर। एक बार फिर पुलिसकर्मियों का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जब पुलिसकर्मी युवक को पीट रहे थे। उसी वक्त राहगीरों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया

जानकारी क अनुसार पूरी घटना हीरा नगर थाना क्षेत्र के चंद्रगुप्त चौराहे की है यहां शनिवार देर रात पुलिस ने बीच सड़क एक युवक की जमकर पिटाई कर दी पुलिसकर्मियों ने ना केवल उसके सारे कपड़े उतार दिए बल्कि घसीट कर उसे सड़क किनारे ले गए और फिर पीटने लगे जिसके बाद घटना का वीडियो वायरल हो गया वीडियो की पुष्टि होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने हीरानगर थाने के 3 पुलिसकर्मियों समेत एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया 

दरअसल रात में यहां दो शराबियों के हंगामा मचाने की सूचना मिली थी जिसके बाद हीरानगर थाने के सिपाही मौके पर पहुंचे थे पुलिसकर्मियों ने जब शराबी को हटाने की कोशिश की तो वह उन्हीं से उलझ पड़ा जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी फिलहाल मामले की जांच चल रही है तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है  


Featured post

ज़रा याद करो इनकी कुर्बानी.....

        इस शख्सियत को भुला न पाओगे डेस्क रिपोर्ट । जंग-ए-आज़ादी की सबसे बड़ी तहरीकों में से एक रेशमी रुमाल तहरीक शुरू करने वाले...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article