-->
r

Terhubung

Translate

 युवक कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

युवक कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

 

                                  युवक कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

                उपचुनाव और संगठन की गतिविधियों पर रहेगा फोकस

                             


 भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सरगरमियां शुरु हो गईं हैं। बीजेपी- कांग्रेस दोनों हे पार्टियो  में उपचुनाव के मद्देनजर बैठक का दौर जारी है। इसी बीच राजधानी भोपाल के एक निजी होटल में युवक कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी बैठक हुई हे । सूत्रो की माने तो यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया समेत कई नेता-कार्यकर्ता शामिल हैं. बैठक में प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनावों और यूथ कांग्रेस संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की जा रही है।गौरतलब है कि प्रदेश के खंडवा लोकसभा सीट, पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. खंडवा से भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं. पृथ्वीपुर सीट पर कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर के कोरोना के कारण निधन से सीट खाली हुई हैं. जोबट सीट पर कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के निधन के बाद से सीट खाली हुई है. रैगांव सीट भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी के निधन से खाली हुई है। यूथ काँग्रेस कुछ सीटो पर युवाओ को टिकट देने की मांग पार्टी से कर सकती हे।

0 Response to " युवक कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

बाल संप्रेषण गृह से 7 बच्चे फरार

        बाल संप्रेषण गृह से 7 बच्चे फरार  रतलाम । बीती रात विरियाखेड़ी स्थित बाल संप्रेषण गृह से 7 बाल अपचारी भाग गए...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article