बाल संप्रेषण गृह से 7 बच्चे फरार
रविवार, 9 अगस्त 2026
Comment
बाल संप्रेषण गृह से 7 बच्चे फरार
रतलाम। बीती रात विरियाखेड़ी स्थित बाल संप्रेषण गृह से 7 बाल अपचारी भाग गए। यह सभी बाल अपचारी गंभीर अपराधों में बाल संप्रेषण गृह में बंद थे। मौका पाकर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को बाल अपचारियों ने घायल कर दिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया और पुलिस की टीम में फरार हुए नाबालिगों की खोजबीन में जुट गई, घेराबंदी के दौरान नामली थाना पुलिस ने 6 बाल अपचारियों को पकड़ लिया है. जबकि एक अब भी फरार है।
दरअसल, रविवार तड़के रतलाम जिला और पुलिस प्रशासन में उस समय हड़कंप मच गया. जब विरियाखेड़ी स्थित बाल संप्रेषण गृह से 7 बाल अपचारी फरार हो गए. मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी विवेक कुमार ने बताया कि "7 बाल अपचारियों के फरार होने की सूचना मिली थी. पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया था. सभी पुलिस थाना पर भी अलर्ट दिया गया था. जिसके बाद नामली थाना क्षेत्र से 6 बाल अपचारियों को ढूंढ लिया गया है। एक अन्य बाल अपचारी की तलाश भी की जा रही है, बाल अपचारियों की उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। इन सभी बाल अपचारी को बाल संप्रेषण गृह में गंभीर अपराधों में लिप्त होने की वजह से भेजा गया था. जिसमें दो के खिलाफ मादक पद्धार्थों की तस्करी का मामला दर्ज है. जबकि दो के खिलाफ दुष्कर्म, एक पर हत्या, एक पर हत्या के प्रयास और एक पर रंगदारी का मामला दर्ज है।
0 Response to " बाल संप्रेषण गृह से 7 बच्चे फरार "
एक टिप्पणी भेजें