-->
r

Terhubung

Translate

खूनी संघर्ष, नेता के बेटे की मौत

खूनी संघर्ष, नेता के बेटे की मौत

         खूनी संघर्ष, नेता के बेटे की मौत 

नीमच। दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। 20 से ज्यादा लोगों के बीच हुए गैंगवार में भाजपा नेता के बेटे की मौत हो गई है। 

दरअसल, कैंट थाना इलाके के फोरलेन स्थित भड़भड़िया चौराहे के 'हाईवे 24x7' (MP-24) कैफे पर 20 से ज्यादा युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक युवक पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने की कोशिश किए जाने की भी बात सामने आई है।

जानकारी का अनुसार इस मारपीट में भाजपा नेता मनीष चौरसिया के बेटे ईशान चौरसिया की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, दोनों पक्षों के चार अन्य युवक घायल हुए हैं। इनमें दूसरे पक्ष का रवि गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। एसपी राजेश व्यास ने कैंट थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

0 Response to "खूनी संघर्ष, नेता के बेटे की मौत "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

खूनी संघर्ष, नेता के बेटे की मौत

         खूनी संघर्ष, नेता के बेटे की मौत  नीमच । दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। 20 से ज...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article