-->
r

Terhubung

Translate

 अंधे कतल का पर्दा फाश

अंधे कतल का पर्दा फाश

            अंधे कतल का पर्दा फाश

रतलाम। जामण नदी के पास मिले 19 वर्षीय रितेश मईड़ा उर्फ रिशु की हत्या की वजह पुराने विवाद में समझौता कराने के दौरान हुई कहासुनी बनी। 

जानकारी के अनुसार जन्मदिन की पार्टी में सौरभ वर्मा ने रितेश और अपने एक नाबालिग साथी के बीच समझौता कराने का प्रयास किया था। इसी दौरान बियर पीते समय रितेश ने सौरभ को अपशब्द कह दिए।बात इतनी बढ़ी कि सौरभ और एक 17 वर्षीय नाबालिग ने विरियाखेड़ी स्थित ईंट भट्टे पर चाकू से चार से पांच वार कर रितेश की हत्या कर दी। 

इसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए आरोपितों ने परिचित से कार ली। देर रात शव लेकर मंदसौर तक गए, लेकिन उसे फेंकने के लिए उपयुक्त जगह नहीं मिली। आखिरकार रतलाम लौटकर दोपहर करीब 12 बजे जामण क्षेत्र में शव फेंक दिया। रविवार दोपहर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार वारदात में कुल आठ लोगों की भूमिका सामने आई है। एक आरोपित गिरफ्तार है, तीन विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है, जबकि चार आरोपित फरार हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि रितेश का एक नाबालिग साथी से पहले से विवाद चल रहा था। 17 अक्टूबर को औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में दोनों के बीच विवाद हुआ था। इससे पहले कालिका माता मेले के दौरान भी कहासुनी हुई थी। पांच नवंबर की रात रितेश स्टेशन रोड क्षेत्र में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में पहुंचा था। यहां सौरभ ने दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। इसी दौरान बियर पीते समय रितेश ने सौरभ को भी अपशब्द कह दिए। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपित रितेश को शराब पिलाने के बहाने विरियाखेड़ी स्थित ईंट भट्टे पर ले गए। यहां सौरभ और 17 वर्षीय नाबालिग ने चाकू से गले, पेट और पीठ पर चार से पांच वार किए। गंभीर चोटों के कारण रितेश की मृत्यु हो गई। रितेश भी आदतन अपराधी था, कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूट कर आया था।

0 Response to " अंधे कतल का पर्दा फाश"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

खूनी संघर्ष, नेता के बेटे की मौत

         खूनी संघर्ष, नेता के बेटे की मौत  नीमच । दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। 20 से ज...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article