-->
r

Terhubung

Translate

  3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा


       3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

इंदौर । लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को धार जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेर सिंह ठाकुर के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। शुरुआती जांच में उनके पास आय से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है।

लोकायुक्त के मुताबिक, करीब 20 साल की नौकरी में ठाकुर को 65 लाख रुपए वेतन मिला। इस दौरान उन्होंने 2 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति अर्जित की और खर्च किए। यह उनकी वैध आय से 271.46 फीसदी ज्यादा है।

लोकायुक्त ने ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत केस दर्ज किया है। तीन टीमें सोडपुर, नालछा और मांडव स्थित ठिकानों पर सर्च कर रही हैं। संपत्तियों, दस्तावेजों और अन्य सामान का सत्यापन और मूल्यांकन किया जा रहा है।

जांच में सामने आया कि शेरसिंह ठाकुर ने ग्राम सोडपुर, नालछा में 0.1520 हेक्टेयर का भूखंड खरीदा। इस पर 2400 वर्गफीट में दो मंजिला मकान बनवाया। भूखंड की खरीद और मकान निर्माण पर 97 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।

नालछा में मांडव रोड स्थित सोडपुर तिराहे पर 1350 वर्गफीट का एक और भवन खरीदा गया है। इसका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए हो रहा है। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है।

0 Response to " 3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा

       3 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा इंदौर । लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को धार जिले में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article