जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार
बुधवार, 23 सितंबर 2026
Comment
जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार
रतलाम । स्टेशन रोड थाना अंतर्गत सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने सनावदा रोड स्थित ग्रीन पार्क कालोनी में जुआ खेल रहे 9 लोगों को पकड़ा है, जुआरिया से 65 हजार से ज्यादा की राशि और ताश पत्ति जब्त की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस कार्रवाई जिस मकान में हुई, वह कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके आशीष डेनियल से जुड़ा बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान आशीष डेनियल के दो बेटे भी जुआ खेलते मिले।
एसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सालाखेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मकान पर पहुंचकर दबिश दी, जहां कई लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाते मिले। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को पकड़ा और तलाशी के दौरान अलग-अलग आरोपियों के कब्जे से करीब 68900 नकदी बरामद की। तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
0 Response to " जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें