ममता ने शिक्षकों को दिखाया आईना
सोमवार, 21 सितंबर 2026
Comment
ममता विश्नोई ने शिक्षकों को दिखाया आईना
डेस्क रिपोर्ट। शैक्षणिक सम्मेलनों और शिक्षक राजनीति के बीच सांचौर-जालौर क्षेत्र में आयोजित एक शिक्षक सम्मेलन में उस वक्त सन्नाटा छा गया, जब मंच पर आई तेज-तर्रार महिला शिक्षक ममता विश्नोई ने अपनी बात बेबाकी से रखनी शुरू की।
ममता विश्नोई ने बिना किसी झिझक के शिक्षकों को सच का आईना दिखाते हुए कहा कि शैक्षणिक सम्मेलन महज साफा पहनाने, मंच पर बैठने और हलवा-पूरी खाने तक सीमित होकर रह गए हैं।
उन्होंने शिक्षकों को अपने कर्तव्य का भान कराते हुए कहा कि मंच परंपराओं और औपचारिकता से बाहर निकलकर असल मायने में बच्चों के भविष्य और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने की जरूरत है। खुद को सुधारने और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने की नसीहत देते हुए उन्होंने पूरी व्यवस्था और सोच पर कड़ा प्रहार किया।
0 Response to " ममता ने शिक्षकों को दिखाया आईना"
एक टिप्पणी भेजें