-->
r

Terhubung

Translate

हाथी ने युवा की ली जान, जवाबदार मोन

हाथी ने युवा की ली जान, जवाबदार मोन

          जवाबदारों पर भी हो कार्यवाही
इंदौर। हाथी के कुचलने से रिक्शा चालक की मौत के मामले में वन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। हादसे के बाद विभाग ने महावत और हाथी के मालिक को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हाथी के इंदौर प्रवेश की वैध अनुमति नहीं ली गई थी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित हाथी का पंजीयन उज्जैन के निर्मोही अखाड़ा के नाम पर है, जबकि उसका लाइसेंस संदीप निर्मोही के नाम से जारी किया गया है। प्रवेश के लिए आवश्यक अनुमति उपलब्ध नहीं मिली। वन विभाग अब महावत और हाथी के मालिक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं संबंधित नियमों के तहत प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा आएगी।

गौरतलब रहे कि 26 जुलाई को इंदौर के राजनगर क्षेत्र में हाथी बेकाबू हो गया था। इस दौरान उसने एक रिक्शा चालक को कुचल दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी और लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर हाथियों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि बिना वैध अनुमति हाथी इंदौर कैसे पहुंचा और उसके आवागमन के दौरान सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया। वन विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है।


0 Response to "हाथी ने युवा की ली जान, जवाबदार मोन "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

सुप्रीम आदेश के बाद SIT एक्शन में

          राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला      सुप्रीम आदेश के बाद SIT एक्शन में डेस्क रिपोर्ट । राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article