-->
r

Terhubung

Translate

फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड

    फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड 


डेस्क रिपोर्ट ! डलास में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर वर्ल्ड कप नॉकआउट राउंड में जगह बना ली. मेसी पहले एक पेनल्टी मिस कर बैठे, लेकिन इसके बाद उन्होंने दो गोल दागे,लियोनेल मेसी ने डलास में ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैच में वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अर्जेंटीना के कैप्टन ने इस मैच में दो गोल दागे !


डलास में हुए इस मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना ऑस्ट्रिया से था. इस मैच में आने से पहले मेसी पहले ही 16 वर्ल्ड कप गोल कर चुके थे और मिरोस्लाव क्लोसे  के रिकॉर्ड के बराबर खड़े थे. दिन पहले ही उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ अपने करियर की पहली वर्ल्ड कप हैट्रिक भी लगाई थी. इस मैच में मेसी को सिर्फ एक गोल चाहिए था जिससे वो टूर्नामेंट के सबसे बड़े गोल स्कोरर बन जाते. ऐसे में सबकी निगाहें उन्हीं पर थीं. लेकिन मेसी जैसे खिलाड़ी के साथ एक पल कभी पूरी कहानी नहीं होता. ऑस्ट्रिया की टीम ने बहुत अनुशासन के साथ डिफेंस किया और अर्जेंटीना के लिए मुश्किलें खड़ी लेकिन ऐसा लग रहा था कि मिस हुई पेनल्टी ने सिर्फ कहानी को थोड़ा टाल दिया है, बदला नहीं है !


हाफ टाइम खत्म होने से ठीक पहले मेसी ने फिर मौका बनाया. बॉक्स के किनारे से बॉल लेकर उन्होंने थोड़ी जगह बनाई और एक शानदार किक से बॉल को गोलकीपर के ऊपर से बॉल लेकर उन्होंने थोड़ी जगह बनाई और एक शानदार किक से बॉल को गोलकीपर के ऊपर से कोने में पहुंचा दिया. यह वही अंदाज था जो मेसी के करियर के बड़े पलों में हमेशा दिखता रहा है. इसी गोल के साथ मेसी ने क्लोसे को पीछे छोड़ दिया और वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए ! मेसी का यह रिकॉर्ड बहुत खास तरीके से बना. यह कोई आसान पेनल्टी गोल नहीं था, बल्कि ओपन प्ले में बनाया गया शानदार गोल था जिसमें मेसी की पूरी कला दिखी. यह उनका वर्ल्ड कप में 17वां गोल था. इसके साथ ही मेसी सिर्फ तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने लगातार छह वर्ल्ड कप मैचों में गोल किया हो. उनसे पहले फ्रांस के जस्ट फॉनटेन और ब्राजील के जायरजिन्हो ही यह कर पाए थे !






0 Response to "फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड

      फीफा वर्ल्ड कप में मेसी का नया रिकॉर्ड  डेस्क रि...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article