-->
r

Terhubung

Translate

 कोचिंग सेंटर में भीषण आग , कई की मौत

कोचिंग सेंटर में भीषण आग , कई की मौत

 कोचिंग सेंटर में भीषण आग , कई की मौत

डेस्क रिपोर्ट। राजधानी लखनऊ में सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार मौके पर डीएम और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटना में 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरा परिसर धू-धूकर जलने लगा।  आग लगने के बाद क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कोचिंग सेंटर के पास स्थित भवन की दीवार को तोड़ा गया है।

0 Response to " कोचिंग सेंटर में भीषण आग , कई की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

करोड़ो की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार

     करोड़ो की ठगी मामले में 14 गिरफ्तार                              डेस्क रिपोर्ट । रुपये दोगुना करने के नाम पर 2 करोड़ की ठगी,...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article