अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस दे धर दबोचा
अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने धर दबोचा
रतलाम। जिले में एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने समय रहते पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। सर्राफा बाजार में डकैती डालने की साजिश रच रहे मध्यप्रदेश के रायसेन, अशोकनगर और गुना जिलों से जुड़े कुख्यात पारदी गैंग के खतरनाक बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार, यह गिरोह रतलाम के चांदनी चौक स्थित सर्राफा बाजार में किसी बड़ी ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। गिरोह के सदस्य लंबे समय से इलाके की रेकी कर रहे थे और वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया, जिसके बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने पंचपीर दरगाह, नई ईदगाह क्षेत्र और उंकाला रोड के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए घेराबंदी की और मौके से 6 आरोपियों को धर दबोचा।
0 Response to "अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस दे धर दबोचा"
एक टिप्पणी भेजें