गालियां मत दो कहने पर मर्डर
रतलाम। छूट भैय्या नेताओं के साथ रहकर हर दूसरा युवा दादा हो गया हे। कानून तोड़ना ,गली गलौज करना यह तक की जान से मारना भी मामूली बात हो गई हे, पुलिस का तो डर ही खत्म हो गया हे, आए दिन भीड़ इकठ्ठा करके कोई भी छुटभैय्या अधिकारियों से बत्तमीजी करता हुआ देखा जा सकता हे, आज भी रतलाम के ताल कस्बे में रविवार रात डीजे ऑपरेटरों ने एक 22 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कसूर सिर्फ इतना था कि उसने ऑपरेटरों को महिलाओं के सामने गालियां देने से रोका था। हमले में घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार इलाके में तनाव को देखते हुए तीनों बारातें बिना शादी किए लौट गई हैं। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद स्थिति को देखते हुए जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय समेत पुलिस बल ताल में तैनात है।
रविवार रात ताल के भोई मोहल्ला स्थित पुरानी कचहरी के नीचे रहने वाले शंकरलाल भोई की तीन बेटियों की शादी थी। उणी (हाटपिपलिया), रुनीजा और राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के बसाड़ से तीन बारातें आई थीं। रात में तीनों बारातों का जुलूस एक साथ आगे-पीछे चल रहा था।
इसी दौरान बारातियों के साथ चल रहे बसाड़ और उणी के डीजे ऑपरेटरों में कॉम्पीटिशन शुरू हो गया। जब बारात धर्मशाला पहुंची और दूल्हे तोरण मार रहे थे, तभी दोनों डीजे ऑपरेटर एक-दूसरे से बहस करने लगे और माइक पर ही अपशब्द कहने लगे।
गाली-गलौज सुनकर मोहल्ले में रहने वाला दिलीप (22) पिता प्रकाश, सुनील और रवि के साथ डीजे ऑपरेटरों के पास गया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में महिलाएं और परिवार के लोग मौजूद हैं, इसलिए अपशब्द मत बोलो। इसी बात पर विवाद हो गया।
डीजे संचालकों और कुछ बारातियों ने दिलीप व उसके परिवार वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक डीजे ऑपरेटर ने दिलीप के पेट में चाकू मार दिया। परिजन लहूलुहान दिलीप को जावरा अस्पताल ले गए, जहां से उसे रतलाम रेफर कर दिया गया। जावरा से कुछ दूर आगे निकलने पर ही रास्ते में दिलीप ने दम तोड़ दिया।
चाकू मारने वाला मंदसौर का डीजे ऑपरेटर
माखन कुमावत, निवासी मंदसौर, माइक से गाली-गलौज कर रहा था। इसी बात को लेकर उसका दिलीप से विवाद हो गया। विवाद के दौरान माखन ने दिलीप पर चाकू से हमला कर दिया।
बचाने आए दो अन्य युवकों पर भी उसने चाकू से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान माखन के साथियों ने भी लोहे के पाइप से मारपीट की।
- डेढ़ माह पहले ही हुई थी युवक की शादी
मृतक दिलीप की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी। रविवार को वह परिवार के एक कार्यक्रम में शामिल होने शामगढ़ गया था और शाम को ही लौटा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा माता-पिता, एक बड़ी बहन और दो भाई हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगडऩे की स्थिति को देखते हुए तीनों बारातें बिना शादी किए ही वापस लौट गईं। दिलीप की मौत के बाद ताल में परिजनों में भारी आक्रोश है और उन्होंने थाने के बाहर एकत्र होकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ताल थाना प्रभारी स्वराज डाबी ने घटना को लेकर बताया, "पुलिस ने दो आरोपियों को राउंडअप कर लिया है। इस घटना में जो भी शामिल होगा, उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।