-->

Terhubung

चाकूबाजी: शुक्ला चौक पर युवक की हत्या

चाकूबाजी: शुक्ला चौक पर युवक की हत्या

 चाकूबाजी: शुक्ला चौक पर युवक की हत्या
मंदसौर। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन का डर कही भी दिखाई नहीं दे रहा हे, हे दूसरा शख्स कानून तोड़ रहा हे। रविवार को फिर शुक्ला चौक क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान साहिल पिता अय्यूब निवासी मदारपुरा के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार शुक्ला चौक पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक घायल है, जिसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल युवक और आरोपी सभी मदारपुरा क्षेत्र के निवासी हैं, जिससे मामला आपसी रंजिश या विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। 
गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में यह तीसरी बड़ी आपराधिक वारदात है, जिससे शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

0 Response to "चाकूबाजी: शुक्ला चौक पर युवक की हत्या"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article