8 लेन पर सड़क हादसा, चार की मौत, 2 गंभीर
गुरुवार, 25 जून 2026
Comment
8 लेन पर भीषण सड़क हादसा
चार की मौत, 2 गंभीर
मंदसौर। ग्राम तितरोद स्थित 8 लेन हाईवे पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सभी लोग महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी बताए जा रहे हैं, हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस द्वारा उनके नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और अन्य वाहन चालक मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है।
0 Response to " 8 लेन पर सड़क हादसा, चार की मौत, 2 गंभीर"
एक टिप्पणी भेजें