-->
r

Terhubung

Translate

    युवक का अपहरण कर की हत्या

युवक का अपहरण कर की हत्या

         युवक का अपहरण कर की हत्या
रतलाम । जिले के आलोट क्षेत्र से एक युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने युवक का अपहरण कर उसे उज्जैन ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात उज्जैन की हाटकेश्वर कॉलोनी में अंजाम दी गई।

जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे आपसी रंजिश या अन्य कारणों की जांच की जा रही है।
इधर, घटना से गुस्साए परिजनों ने आलोट थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा।

0 Response to " युवक का अपहरण कर की हत्या "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

डॉक्टर्स पर सरकार का शिकंजा

         डॉक्टर्स पर सरकार का शिकंजा डेस्क रिपोर्ट । मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस और ड्य...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article