-->
r

Terhubung

Translate

  कोहरे का अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड

कोहरे का अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड

                                              कोहरे का अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड

डेस्क रिपोर्ट। MP में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, 2–3 दिन में तेज होंगी बर्फीली हवाएं, कोहरे का अलर्ट जारीमध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के बड़े हिस्से में घना कोहरा छाया हुआ है और कई इलाकों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। शहडोल जिले का कल्याणपुरा प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रिकॉर्ड किया गया है। पचमढ़ी, रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा और मुरैना सहित कई जिलों में पौधों पर ओस जमने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी माह में ठंड का यह दौर आगे भी जारी रहेगा और अगले 2–3 दिनों में ठंड का असर और तेज हो सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि हिमालय क्षेत्र के ऊपर एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौजूद है, जिसके चलते उत्तर भारत से बर्फीली हवाएं चलेंगी। इससे मध्यप्रदेश में ठंड और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शहडोल, श्योपुर, शिवपुरी, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दतिया, पन्ना, सीधी, सतना, सिंगरौली, रीवा-मऊगंज, मैहर, अनूपपुर और उमरिया में दृश्यता काफी कम रही।

0 Response to " कोहरे का अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पुलिस ने ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार

       पुलिस ने  ड्रग्स पकड़ी, आरोपी फ़रार  रतलाम । थाना कालूखेड़ा की मावता पुलिस चौकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर 2.49...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article