-->
r

Terhubung

सांसद के बेटे को बैंक ने भेजा लाखो का नोटिस

सांसद के बेटे को बैंक ने भेजा लाखो का नोटिस

                                             सांसद के बेटे को बैंक ने भेजा लाखो का नोटिस

                                               


इंदौर सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बीजेपी सांसद के बेटे को देश की बड़ी निजी बैंक एचडीएफसी की ओर से वसूली का कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड का बकाया जानबूझकर नहीं चुकाया और अब बैंक से उन पर 14 लाख 91 हजार रुपये से ज्यादा की देनदारी बकाया है। यह मामला केवल बकाया बिल तक सीमित नहीं बताया गया है, बल्कि बैंक के नोटिस में इसे धोखाधड़ी की मंशा से जोड़ते हुए गंभीर कानूनी धाराओं का हवाला दिया गया है। बैंक का दावा है कि कार्ड जारी करते वक्त तय शर्तों के बावजूद भुगतकिया गया, लेट फीस और ब्याज बढ़ता गया और अब स्थिति यह है कि बकाया लाखों में पहुंच चुका है।

बैंक के एडवोकेट द्वारा जारी नोटिस के अनुसारबीजेपी सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत लालवानी को एचडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड सुविधा दी थी, जिसके तहत उन्होंने ट्रांजैक्शन किए। लेकिन भुगतान की बारी आई तो मासिक किस्तें, ब्याज और अन्य शुल्क अदा नहीं किए गए। बैंक का कहना है कि लगातार कॉल, पत्राचार और व्यक्तिगत संपर्क के बावजूद राशि जमा नहीं हुई। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर हुआ। बैंक का दावा है कि ट्रांजैक्शन में पोकरबाजी और बाजी नेटवर्क जैसे ऐप्स का नाम सामने आया है और यहीं पर बड़ी रकम खर्च की गई, जबकि भुगतान के समय बैंक को नजरअंदाज किया गया।

जानकारी के अनुसार नोटिस में आरोप है कि क्रेडिट कार्ड लेते समय भुगतान की नीयत ठीक नहीं थी और बैंक को गुमराह किया गया। इसी आधार पर बैंक ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316(2) और 318(4) का उल्लेख करते हुए इसे दंडनीय अपराध बताया है। इसके अलावा बैंक ने मध्यप्रदेश लोकधन शोध्य राशियों की वसूली अधिनियम, 1987 के तहत वसूली की कार्रवाई का संकेत भी दिया है।बैंक की ओर से भेजे गए नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि अगर 7 दिनों के भीतर पूरी बकाया राशि जमा नहीं की गई तो सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैंक ने यह भी कहा है कि आगे होने वाले सभी खर्च, कोर्ट फीस और कार्रवाई की जिम्मेदारी भी कार्डधारक की होगी। इस पूरे मामले में शंकर लालवानी के बेटे मीत लालवानी ने इस क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करने से इनकार किया है उन्होंने कहा है कि पहले उनके पास एक क्रेडिट कार्ड था जिसे उन्होंने बंद करवा दिया। 

 

0 Response to "सांसद के बेटे को बैंक ने भेजा लाखो का नोटिस"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

करंट लगने पर पुलिसकर्मी की मौत

       करंट लगने पर पुलिसकर्मी की मौत रतलाम । मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ घर में रखे लोहे के कूलर से काम करते समय ...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article