शपथ के साथ एकता दिवस पर लगाई दौड़
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025
Comment
कलेक्टर एसपी ओर युवाओं ने लगाई दौड़
रतलाम। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। एसपी कलेक्टर सहित खेल संगठनों के युवाओं ने एकता के लिए दौड़ लगाई। नेहरू स्टेडियम पर दौड़ का समापन हुआ। कलेक्टर मिशा सिंह ने एकता की शपथ दिलाई।दौड़ की शुरुआत नेहरू स्टेडियम से हुई। दौड़ में कलेक्टर सुश्री सिंह पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, डीआईजी निमिष अग्रवाल सहित विभिन्न खेल संगठन के खिलाड़ी शामिल हुए। दौड़ लगाते हुए छत्रीपुल, कॉलेज रोड, जेल रोड, लोकेंद्र टॉकीज, न्यू रोड, महाराजा सज्जनसिंह चौराहा से होकर पुनः नेहरू स्टेडियम पर पहुंचे, जहां पर समापन हुआ। समापन अवसर पर पौधारोपण किया गया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। आयोजन की तैयारियां अंतिम समय तक चलती रही, मंच तय समय पर नहीं बन पाया। आयोजन कर्ताओं द्वारा 7:30 बजे का समय दिया गया था मगर एन वक्त पर तैयारी के चलते आयोजन में थोड़ा विलंब हुआ।
0 Response to "शपथ के साथ एकता दिवस पर लगाई दौड़"
एक टिप्पणी भेजें