शिप्रा में गिरी कार, ऑपरेशन जारी
टीआई का शव मिला
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र के बड़े पुल में आज सुबह-सुबह शिप्रा नदी में एक सफ़ेद कार गिरते हुए स्थानीय लोगों ने देखी। रेस 2 ऑपरेशन प्रशासन ने जारी किया।
जानकारी के अनुसार पता चला कि कार उज्जैन जिले के उन्हेल थाना टीआई अशोक शर्मा की हैं जिसमें थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एस आई एमएल निनामा, महिला आरक्षक आरती पाल एक केस के मामले में उज्जैन से जांच के लिए जा रहे थे इस दौरान हादसा हुआ।
एक लाश वर्दी में यहां से 4 से 5 किलोमीटर दूर मिली जो टीआई अशोक शर्मा की हैं। एस आई मदनलाल निनामा व महिला आरक्षक आरती पाल की तलाश जारी है।
जानकारी के मुताबिक उन्हेल टीआई अशोक शर्मा, एसआई मदन लाल कार से उज्जैन से उन्हेल जा रहे थे। रात से ही उनका मोबाइल बंद था और इनकी लास्ट लोकेशन घटनास्थल के पास मिली थी।