-->
r

Terhubung

Translate

   लेनदेन के विवाद में फायरिंग

लेनदेन के विवाद में फायरिंग

            लेनदेन के विवाद में फायरिंग

रतलाम । शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर हुए लाखों रुपए के कथित लेन-देन विवाद ने एक बार फिर प्रशासन को खुली चुनौती दी है। पहले धमकाया, फिर आधी रात को घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर पिस्टल छोड़ना और कुछ घंटों बाद दिनदहाड़े घर पर फायरिंग करने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग निवेश को लेकर उपजे विवाद के चलते की गई।

जानकारी के अनुसार शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के सैफी नगर में सराफा व्यापारी कमल सोनी के घर पर शुक्रवार को दिनदहाड़े फायरिंग होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे दो बाइक सवार युवक दिव्यांश के घर पहुंचे। उन्होंने बाहर खड़ी कार के कांच फोड़ दिए और वाहन की सीट पर एक पिस्टल छोड़कर फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया था।

पुलिस कुछ समझ पाती इसके कुछ ही घंटों बाद शुक्रवार दोपहर करीब 3.00 बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश फिर से व्यवसायी के यहां पहुंचे और उनके घर को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली खिड़की के शीशे से टकराई जिससे वह बिखर गया। गनीमत रही कि मौके पर  कोई व्यक्ति गोली की चपेट में नहीं आया। वरना जन हानि हो सकती थी।

दरअसल सैफी नगर निवासी दिव्यांश उर्फ छोटू सोनी ने हाल ही में सरवन थाने में एक लिखित शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि आदित्य सोमानी निवासी सरवन ने उसे शेयर मार्केट का प्रशिक्षण देने और बेहतर रिटर्न का भरोसा दिलाकर मेटा ट्रेडर-5 और ग्लोबल ट्रेड एप डाउनलोड करवाए थे।

दिव्यांश का आरोप है कि इस प्रक्रिया में उससे करीब 35 लाख रुपए लिए गए। बाद में उसे बताया गया कि पूरी राशि बाजार में डूब गई है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि अब उससे 1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है।

फरियादी के अनुसार पुलिस में शिकायत देने के बाद सौरभ सोमानी ने उसे धमकी दी कि यदि मामला आगे बढ़ाया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसे जान से मारने तक की चेतावनी भी दी गई थी। पुलिस अगर वक्त रहते कार्यवाही करती तो बाद के घटनाक्रम को रोका जा सकता था।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग जुटाना शुरू कर दिया है। हमलावरों की पहचान और उनकी गतिविधियों की पड़ताल जारी हे।

0 Response to " लेनदेन के विवाद में फायरिंग"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article