अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार
अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार
रतलाम। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रतलाम के रोहित, वरुण, अबरार, दीपेश, जितेंद्र को दो अवैध पिस्टल, 06 जिंदा कारतूस एवं दो वाहनों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। हथियारों के वैध दस्तावेज दिखा पाए और न ही वाहन के लाइसेंस दिखाएं।
पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार की रात में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा सैलाना रोड स्थित सिद्ध विनायक कॉलोनी के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पलसोड़ा की ओर से एक पल्सर मोटरसाइकिल एवं एक एक्टिवा स्कूटी पर सवार कुल छह युवक तेज गति से आते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली। तलाशी के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल चला रहे आरोपी रोहित उर्फ कृष्णा माली की कमर से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन तथा 04 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसी प्रकार एक्टिवा स्कूटी चला रहे आरोपी जितेन्द्र उर्फ बड़ा गोलू की कमर से एक अवैध पिस्टल मय मैगजीन एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

0 Response to " अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस सहित छह युवक गिरफ्तार"
एक टिप्पणी भेजें