-->
r

Terhubung

Translate

 सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते धराया

सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते धराया

        सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते धराया

इंदौर। प्रदेश में सरकारी अधिकारी ओर कर्मचारी लोकायुक्त पुलिस द्वारा लगातार पकड़ने के बाद भी डर नहीं रहे हे। आज फिर एक सब इंस्पेक्टर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आवेदक को हत्या के आरोप में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांगे थे। आजादनगर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत को लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार स्कीम नंबर 51 में रहने वाला आवेदक एक सुरक्षा एजेंसी का प्रबंधक है। उसके पिता यह एजेंसी चलाते हैं। आजाद नगर के एक केस में सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राजपूत ने प्रबंधक को थाने बुलाया और कहा कि वह उसके पिता को हत्या के झूठे केस में फंसा देगा, यदि उन्हें केस से बचाना हो तो डेढ़ लाख रुपये लाकर दें। पहली किस्त के रुप में एक लाख रुपये मांगे गए। शिकायतकर्ता के पिता की अग्रिम जमानत कोर्ट से होने के बाद उसे राजपूत ने थाने बुलवाया और केस की फाइल कमजोर करने और केस में पिता की मदद करने के नाम पर रिश्वत मांगी गई।

शिकायतकर्ता पर बार-बार राजपूत ने दबाव बनाया तो उसने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत कर दी। तय योजना के तहत सोमवार को शिकायतकर्ता एक लाख रुपये लेकर राजपूत के पास पहुंचा। जैसे ही राजपूत ने पैसे लिए। लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक लाख रुपये जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हे। आगे की कार्यवाही जारी हे।

0 Response to " सब इंस्पेक्टर रिश्वत लेते धराया"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार

      फायरिंग घटना के 5,आरोपी गिरफ्तार  रतलाम । सैफी नगर में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का रतलाम पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हु...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article