-->

Terhubung

ई-बाइक में विस्फोट, बच्ची की मौत

ई-बाइक में विस्फोट, बच्ची की मौत

       ई-बाइक में विस्फोट, बच्ची की मौत
रतलाम। ई-बाइक में चार्जिंग के दौरान रात विस्फोट से घर में आग लग गई। हादसे में 11 साल की बच्ची की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार  दुर्घटना पीएंडटी कॉलोनी में रात 2:30 बजे भागवत मोरे के घर हुई। छुट्टियां मनाने आई नातिन अंतरा चौधरी की मौत हो गई। हादसे में भागवत मोरे और उनकी पोती लावण्या (12) झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मोरे परिवार के पड़ोसी ने फोन कर विस्फोट की जानकारी दी। वे तुरंत पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया। लपटे घर से बाहर निकल रही थी। अंदर लोगों को ढूंढा और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पोर्च में एक स्कूटर और ई-बाइक रखे थे। विस्फोट से दूसरे पेट्रोल वाहन ने आग पकड़ ली। इससे हादसा और विकराल हो गया। मोरे के दामाद के अनुसार, रात 12 बजे ई-बाइक की बैटरी चार्जिंग पर लगाई थी। इसे दो दिन पहले ही सुधरवाकर लाए थे। चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

0 Response to "ई-बाइक में विस्फोट, बच्ची की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना में....??

 ठेकेदार को काम से ज्यादा भुगतान - दसेड़ा जावरा । 2019 की पीलियाखाल सौंदर्यीकरण योजना 2026 तक अधूरी अधिकारियों ने ठेकेदार को काम...

Translate

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article