-->
r

Terhubung

Translate

बोलेरे पिक-अप पलटी, तीन की मौत, कई घायल

बोलेरे पिक-अप पलटी, तीन की मौत, कई घायल

      बोलेरे पिक-अप पलटी, तीन की मौत
डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज- रोज सड़क हादसे हो रहे है। सड़क हादसों में असमय लोगों की मौतें हो रही है। ताजा मामला उज्जैन जिले का है जहां मजदूरों से भरा वाहन (पिक-अप) पलट गया जिससे तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । घायलों में कई स्थिति गंभीर बताई जा रही हे।

जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले के महिदपुर रोड के पास की है, जहां मजदूरों से भरी बोलेरे पिक-अप पलट गई। वाहन पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई। घायलों को तत्काल महिदपुर सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पिकअप में लगभग दर्जन भर महिलाएं और पुरुष थे जो मजदूरी करने जा रहे थे। घायलों का शासकीय अस्पताल महिदपुर में उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल में जुट गई है। 

0 Response to "बोलेरे पिक-अप पलटी, तीन की मौत, कई घायल"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

जुलूस में शामिल पार्षद की मौत

           जुलूस में शामिल पार्षद की मौत रतलाम । ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर मे निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सा...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article