-->
r

Terhubung

Translate

 81 किलो डोडाचूरा सहित तीन लोग गिरफ्तार

81 किलो डोडाचूरा सहित तीन लोग गिरफ्तार


       डोडाचूरा सहित तीन लोग गिरफ्तार
रतलाम। पुलिस का अवैध मादक पदार्थों की धर-पकड़ का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने गुजरात पासिंग कार से डोडाचूरा लेकर जा रहे तीन युवकों को पकड़ा है। तीनों युवक रतलाम जिले के रहने वाले है। 

बिलपांक थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि सूचना मिली कि सफेद रंग की अल्टो कार (जीजे 12 सीजी 4195) में डोडे का छिलका भरकर धराड़-बदनारा रोड पर कंवलका ढाबे के पास से ले जाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर 2 टीम बनाई। एक टीम को कंवलका ढाबे से 200 मीटर आगे जाकर खड़ा करवाया। दूसरी टीम सीधे ढाबे पर पहुंची। पुलिस की जीप कंवलका ढाबे के पास पहुंची तो आरोपी कार की स्पीड बढ़ाकर भागे। पीछा किया जिसे आगे खड़ी टीम ने घेर लिया।

कार में आगे की सीट पर ड्राइवर समेत 3 लोग सवार थे। दिनेश (40) पिता गिरधारीलाल गेहलोत निवासी धराड़ कार चला रहा था। पास वाली सीट पर परमानंद (32) पिता कालूराम डोडियार निवासी प्रीतमनगर व करण (20) पिता राजाराम चौधरी निवासी धराड़ बैठा था। कार की पिछली सीट पर 4 बड़े और एक छोटे प्लास्टिक के कट्टे में 81 किलो डोडे का छिलका भरा हुआ मिला। मौके पर ही इसका तौल किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी जब्त कर लिया है।

0 Response to " 81 किलो डोडाचूरा सहित तीन लोग गिरफ्तार"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अज्ञात बदमाशों ने भंडारी ज्वेलर्स' से उड़ाया लाखो का मॉल

                                     अज्ञात बदमाशों ने भंडारी ज्वेलर्स' से उड़ाया लाखो का मॉल       ...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article