-->

Translate

बुधवार, 18 दिसंबर 2024

नाव पलटने से तीन नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत

                              मुंबई में नाव पलटने से तीन नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत

                                         

नेशनल डेस्क। मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. दर्जनों यात्रियों को लेकर जा रहा एक जहाज नौसेना की एक स्पीड बोट से टक्कर के बाद पलट गया. यह जहाज गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड की ओर जा रहा था। आज दोपहर, भारतीय नौसेना की एक स्पीड बोट मुंबई हार्बर में जांच के दौरान इंजन में खराबी के कारण कंट्रोल खो बैठी. नतीजतन नाव एक यात्री जहाज से टकरा गई।

नौसेना से मिली जानकारी के अनुसार शाम 7.30 बजे तक मरने वालों की संख्या 13 है। नीलकमल जहाज मुंबई के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, तभी शाम करीब 4 बजे स्पीड बोट उससे टकरा गई। उन्होंने यह नहीं बताया कि नौका और स्पीड बोट में कितने लोग सवार थे।

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है। नौसेना की 11 नावें और मरीन पुलिस की तीन नावें तथा तटरक्षक बल की एक नाव को इलाके में तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि खोज और बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मचारी और इलाके के मछुआरे भी बचाव कार्य में शामिल थे।


Featured post

रफ़्तार और लापरवाही का अंजाम, तीन मौत

   रफ़्तार और लापरवाही का अंजाम, तीन मौत डेस्क रिपोर्ट । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ़्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article