-->
r

Terhubung

Translate

पुलिस ने जब्त की 55 लाख रु की अवैध शराब

पुलिस ने जब्त की 55 लाख रु की अवैध शराब

                                   पुलिस ने जब्त की 55 लाख रु की अवैध शराब ,दो आरोपि गिरफ्तार

                                           

जावरा। शहर पुलिस ने 55 लाख रु मूल्य की 500 पति अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अवैध परिवहन में प्रयुक्त किये जा रहे ट्रक और पशु आहार के 30 कट्टो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रारम्भ किये गए अभियान में थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के द्वारा अपनी टीम को सक्रिय किया गया। टीम के सदस्य उनि. रघुवीर जोशी ने अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर आबकारी एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते प्रभावी कार्यवाही करते हुए शनिवार को बंदी छोड दरगाह के पास आमरोड जावरा से आरोपी सुनिल पिता रिछुसिंह डाबर जाति भील उम्र 25 वर्ष नि.आम्बुआ जिला अलीराजपुर रोहित पिता जामसिंह जमरा जाति भिलाला उम्र 21 वर्ष नि.उदयगढ जिला अलीराजपुर से ब्लेण्डर प्राइड, सिग्नेचर, रायल चेलेंज, मेक डावल, बेग पाईपर, मेजिक मुमेंट, आल सीजन आदि की कुल 500 पेटी (4325.4 बल्क लीटर ) कुल किमती 54,89,760/- रुपये मय एक टाटा कंपनी का ट्राला क्र. MP-14 HC 0147 किमती 10 लाख रुपये मय पशु आहार के कट्टे 30 किमती 30,000/- कुल मश्रुका किमती 65,19,760 /- रुपये के जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 371/2024 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से अवैध शराब के स्त्रोत संबंध मे पूछताछ की जावेगी

0 Response to "पुलिस ने जब्त की 55 लाख रु की अवैध शराब "

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार जावरा । थाना रिंगनोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 950 ग...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article