-->
r

Terhubung

Translate

ट्राले की ट्रैक्टर से भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत

ट्राले की ट्रैक्टर से भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत

                                  ट्राले की ट्रैक्टर से भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत, एक घायल

                                       

रतलाम। इंदौर से रतलाम की ओर रहे ट्राले की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। इसके बाद ट्राला एक झोपड़ी में जा घुसा और आग लग गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, वहीं एक घायल हुआ है। आस-पास के लोगों ने तत्काल आग बुझाई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक एवं घायल को अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार महू-नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर सातरुंडा चौराहे के समीप ग्राम सिमलावदा में गलत दिशा में जा रहे ट्रैक्टर की ट्राले टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की मौके पर ट्रैक्टर चालक दयाराम मुनिया (50) निवासी सिमलावदा ग्राम खेड़ी की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी रमेश ओहरी 50 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर बिजली के पोल से भी टकराया और तारों से चिंगारियां निकली, जिससे ट्राला ट्रैक्टर में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखे बिस्तर, कपड़े घरेलू सामान भी जल कर रख हो गया। गनीमत रही कि  झोपड़ी में उसे समय कोई नहीं था। आसपास के लोगों ने तत्काल पानी लाकर आग बुझाने का कार्य किया। घटनास्थल  से ट्राला चालक फरार हो गया।

0 Response to "ट्राले की ट्रैक्टर से भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक की मौत"

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

सवाल से डरी सत्ता, पत्रकार को पीटा

            प्रेस की स्वतंत्रता पर उठते सवाल    डेस्क रिपोर्ट । पत्रकारों का काम ही सवाल पूछना है, लेकिन जब सत्ता और प्रशासन से...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article