-->

Translate

शनिवार, 13 जुलाई 2024

हत्या के मामले में 5 लोगो पर प्रकरण दर्ज


  हत्या के मामले में 5 लोगो पर प्रकरण दर्ज
जावरा। ताल के समीपस्थ ग्राम कोठडी मे एक 40 वर्षिय व्यक्ति की किसी विवाद के चलते मारपीट के कारण मोत हो गई  थी। पी एम रिपोर्ट आने के बाद मृत्तक की मोत लकडी डंडो से पीट पीटकर मारने से होने की पुष्टि हो गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृत्तक की पत्नि ,उसकी बहिन,व साढुओं सहित कुल 5 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा  103 (1)हत्या करना,व 3(5) एक से अधिक आरोपी घटना मे शामिल होने पर के अंतर्गत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ताल थाना प्रभारी जानकारी देते हुवे बताया कि नागु सिंह आयु 40 वर्ष निवासी कोठडी ताल की  मौत हो जाने के उपरांत पुलिस को सुचना पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृतक  नागु सिंह का शव परिक्षण रतलाम मे कराया गया था ।जिसमें मृत्तक के  शरीर पर चोंटेो के निशान व दोनो पेंरो मे भी चोंटो के निशान पाए गए थे।
पति आये दिन शराब पीकर पत्नि के साथ मारपीट करता था,जिसे समझाईश के लिये पत्नि ने रिश्तेदारों को बुलाया था पति नहीं समझा तो सभी ने मिलकर उसकी जमकर पीटाई करदी थी।

Featured post

ईरानी हमले में मप्र के युवक की मौत

      ईरानी हमले में मप्र के युवक की मौत डेस्क रिपोर्ट । कुवैत एयरपोर्ट पर हुए ईरानी हमले में उज्जैन की राज रॉयल कॉलोनी निवासी म...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article