-->

Translate

सोमवार, 19 सितंबर 2022

देश - प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य किया - मुख्यमंत्री

                                   देश - प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य किया - मुख्यमंत्री

                                              

जावरा। देश - प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य किया है। विकास की गंगा चौतरफा बही है। कांग्रेस टूट की कगार पर है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस छोड़ो यात्रा के रूप में तब्दील हो रही है। इधर वे भारत जोड़ों की बात कह रहे हैं, और उधर कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। विकास के लिए हमने पूर्व में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी और आगे भी नहीं छोड़ेगे। यह बात रतलाम जिले के सैलाना नगर के सदर बाजार मेन रोड पर आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा की अलग - अलग कामों के लिए अकेले सैलाना नगर में लगभग 67 करोड रूपए की राशि दी गई है।

सैलाना के विकास में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पिछले चुनाव में नगरवासियों ने सैलाना में कांग्रेस की परिषद् बनाई थी, लेकिन उसके बाद भी सरकार ने विकास के लिए 67 करोड़ रूपए शहर को दिए। वर्तमान में कांग्रेस की हालत ‘‘इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा’’ जैसी हो गई है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सैलाना में भाजपा की परिषद् बनाए।

                                       

यह आह्वान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सैलाना नगर परिषद् के चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल आमसभा को सम्बोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी भारत जोड़ों नाम से यात्राएं निकाल रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़ रहे है। कार्यकर्ताओं के लिए जिस पार्टी में सम्मान नहीं हो, वह जनता का दर्द क्या समझेगी। भाजपा सदैव सर्वस्पर्शी रही है और सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। यही कारण है कि प्रदेश में डेढ़ साल जब कांग्रेस का कुशासन रहा तो कांग्रेस के ही लोगों ने पार्टी छोड़कर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया। चौहान शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जा रहे लाभों पर प्रकाश डाला और सैलाना के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए मतदाताओं से नगर परिषद् चुनाव में प्रत्येक वार्ड से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।



Featured post

पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर गंभीर आरोप

    पटवारी ने की आत्महत्या, तहसीलदार पर                        गंभीर आरोप रतलाम । आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या क...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article