-->

Translate

सोमवार, 24 जून 2024

पार्लर में सजने गई दुल्हन को मारी गोली, मौत

    पार्लर में सजने गई दुल्हन को मारी गोली 
  
डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में जुर्म धामने का नाम नहीं ले रहे हे। दतिया जिले के बरगांव की रहने वाली 22 साल की दुल्हन को फिल्मी स्टाइल में गोली मारकर भाग गया।

जानकारी के अनुसार युवती का विवाह झांसी के एक युवक से तय हुआ था, और युवती झांसी के एक पार्लर में मेकअप करा रही थी , इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधकर एक लड़का पहुंचा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आओ , तुमने हमें धोखा दिया,,यह सुनकर दुल्हन ने बाहर आने से मना कर दिया था जिस पर उसने पार्लर में दुल्हन को गोली मार दी, इसके बाद उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. 

गोली मारने वाला दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।हत्यारे के पकड़ाने के बाद ही पता चलेगा कि यह एक तरफा प्यार की सनक थी या धोखे का बदला, खैर जो भी हो घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured post

अखबारों में खाद्य पदार्थ देने पर प्रतिबंध

    अखबारों में खाद्य पदार्थ देने पर प्रतिबंध        डेस्क रिपोर्ट ।देश में चाय की दुकानों, रेहड़ियों और होटलों में अखबार पर समो...

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article